― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार माँ बेटे की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार माँ बेटे की मौत

  • बाल-बाल बची किशोरी, चालक वाहन छोड़कर फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठी एक किशोरी बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से खोज कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केराकत के कटहरी गांव निवासी कामता प्रसाद की पुत्री की शनिवार को शादी है। बहन की शादी में शामिल होने उनकी बड़ी पुत्री गाजीपुर जिले के खानपुर के सौना मठिया गांव की 40 वर्षीय कुसुम देवी पत्नी विजय कुमार अपने 17वर्षीय पुत्र अमन के साथ बाइक से मायके आई थीं। कुसुम अपनी एक अन्य बहन की पुत्री 17वर्षीय गुड़िया को पुत्र के साथ दवा दिलाने शाम करीब 6.45 बजे बाइक से मुफ्तीगंज बाजार आई थीं। बाजार में सूचितपुर गली के सामने जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से कुसुम देवी व अमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छिटककर दूर गिरने से गुड़िया को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की पुत्री व नाती की मौत की खबर लगते ही कामता के घर कोहराम मच गया। शादी को लेकर हंसी-खुशी का माहौल अचानक करुण क्रंदन में बदल गया। हादसे की खबर लगते ही केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर आ गए। अग्रिम कार्रवाई के लिए शवों को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Share Now...