Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपंकज महाराज की 122दिवसीय जनजागरण यात्रा संपन्न

पंकज महाराज की 122दिवसीय जनजागरण यात्रा संपन्न

खुटहन। युग पुरुष बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी पंकज महाराज अपने 122दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा के समापन से पूर्व कल सायंकाल अन्तिम पड़ाव पर समापन दिवस होने के कारण जिले के सभी अंचलों से प्रेमियों का जमावड़ा शाम की अगवानी से ही प्रारम्भ हो चुका था। भारी संख्या में उमड़े भाई-बहनों की उपस्थिति ने बाजे, गाजे, दीप प्रज्वलित कलशों, पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से काफिले का भावपूर्ण स्वागत किया। जिले के सभी ब्लॉकों के मिश्रित पांच-पांच भण्डारे चल रहे थे, जिससे किसी भी आगन्तुक को भोजन प्रसाद का अभाव प्रतीत नहीं हुआ। सत्संग सम्बोधन से पूर्व संगत के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव ने जिले की संगत की ओर से भावपूर्ण शब्दों का सम्मान पत्रक पढ़कर सुनाया। अपने सम्बोधन में पंकज महाराज ने कहा कि प्रेमियों यह मानव तन आपको प्रभु के भजन के लिये मिला है। किसी जागृत महात्मा/पूरे गुरु की खोज करके कलयुग की सरल साधना की युक्ति के द्वारा समय निकाल कर भजन कर लें जिसके लिये यह शरीर मिला है। जौनपुर जिले के समस्त प्रेमियों में एक नवचेतना का जागरण हुआ। आपका यह दायित्व है कि हर क्षेत्र में जाकर नये प्रेमियों में सुमिरन, ध्यान, भजन की नित्य प्रति करने की प्रेरणा जगाते रहें जिससे उनका भी आत्म कल्याण हो सके। समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों तथा प्रबुद्धजनों से अपील किया कि आप स्वत: शाकाहारी बनें साथ ही अपने युवा पीढ़ी के बच्चे बच्चियों को भी शाकाहारी बनायें। नशीले पदार्थों से दूर रखें, तभी एक अच्छे समाज का निर्माण सम्भव है। जनजागरण यात्रा समापन कार्यक्रम के बाद सीधे मथुरा आश्रम के लिये प्रस्थान कर गई।