जौनपुर। सिद्धपीठ शीतला धाम चौकिया में न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने मां शीतला चौकिया महारानी के दरबार में मत्था टेककर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता को लाल चुनरी अर्पित कर चरणों में पुष्प चढ़ाए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने कहा कि मां शीतला चौकिया उनकी कुलदेवी हैं और उनका मुंडन संस्कार भी इसी मंदिर में हुआ था। उन्होंने बताया कि यहां दर्शन करने के बाद वे विंध्याचल धाम भी जाते हैं। इस अवसर पर शीतला धाम चौकिया मंदिर के महंत विवेकानंद जी महाराज और मंदिर अध्यक्ष विकास पांडा ने उन्हें लाल चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर चंद्रदेव पांडा, मुक्तेश्वर पांडा, सोनू पांडा, सौरव पांडा और एक्टर आशीष माली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने शीतला चौकिया धाम में किया दर्शन-पूजन


