जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात माह के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन क्रम में स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन वाजिदपुर तिराहे पर किया गया जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के कर कमलों से किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला, टीएस आई शिवचंद यादव मौजूद रहे। शिविर में 203 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण व 137 चालकों का नेत्र परीक्षण सक्षम डॉक्टरों द्वारा सफलता पूर्वक किया गया तथा सुगम यातायात प्रबंधन हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसके प्रति प्रचार प्रसार कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया तथा उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन


