Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगर्भवती की जांच, परामर्श और दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराएं :डा. लक्ष्मी

गर्भवती की जांच, परामर्श और दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराएं :डा. लक्ष्मी

सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण, 31 गर्भवती को मिलीं प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं

मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

jaunpurdhara.com

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की सभी प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिश, शुगर, ब्लडप्रेशर, वजन आदि की जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का निरीक्षण कर अभियान के दौरान गर्भवती को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक को हर माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के मौके पर स्वयं के निर्देशन में गर्भवती की सारी जांच, परामर्श और दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सीएचसी शाहगंज पर कुल 31 गर्भवती को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें से दो उच्च जोखिम प्रसव (एचआरपी) का चिह्नांकन एवं प्रबंधन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सिंह ने किया। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), लैब, औषधि कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने जननी सुरक्षा वार्ड की साफ-सफाई तथा व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जिससे लाभार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।