― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनुक्कड़ नाटक में माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक में माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकासखण्ड शाहगंज सोंधी में एक्शन फ़ॉर रूरल डेवलेपमेंट ग्रेटर नोएडा (ए.आर.डी.) के प्रशिक्षकों द्वारा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग(यूपी) द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार की सुबह नोक्कड़ नाटक टीम को प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखा कर वाहन को गांव के लिए रवाना किया। विकास खण्ड सोंधी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, सोशल मैपिंग एवं आंगनवाड़ी स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सोशल मैपिंग के माध्यम से गाँव व उसके आस-पास का काल्पनिक चित्र बनाकर स्वच्छता के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक की टीम में जयभुवन, सरोज, लक्ष्मी, महताब आलम, शिवदास आदि शामिल रहे। इस दौरान बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह, एडीपीओ रमेश कुमार यादव, सीडीपीओ अनिता,मन्नू नेता अफ़ज़ल प्रधान उजागिर यादव सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share Now...