Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरनुआंव में बकरी ने दिया अजीब मेमने को जन्म,उमड़ी भीड़

नुआंव में बकरी ने दिया अजीब मेमने को जन्म,उमड़ी भीड़

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत नुआंव गांव के दलित बस्ती में लालचंद की बकरी ने मंगलवार दोपहर को एक मेमने को जन्म दिया, मेमने का सिर आदमी के सिर से मिलता हुआ हैं। जिसको देखने को दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। लालचंद ने बताया कि मेमना दूध नहीं पी रहा हैं। जिससे चम्मच से घर के सदस्य दूध पिला रहे हैं, चल फिर नहीं पा रहा है। बकरी का इस बार तीसरी व्यांत हैं। हालांकि गांव में कुछ लोग भूत-प्रेत का चक्कर, कुछ लोग ईश्वर की माया की बात को लेकर कई प्रकार से अलग-अलग चर्चा व्याप्त हैं। पशु डॉ.गुलाब ने बताया कि बकरी को कैल्सियम की कमी होने से मेमने के सिर की बनावट अजीब हो गई है। इसके जिंदा रहने के कम चांस हैं।