जौनपुर धारा, मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर कोढ़ा गांव के निकट नीलगाय की टक्कर से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दिनेश चंद्र 55वर्ष अपने पत्नी निर्जला 50वर्ष के साथ बुधवार भोर में अपनी बाइक से कड़े मानिकपुर दर्शन करने गए थे। वहा से लौटते समय अभी दोनो रात आठ बजे मछलीशहर नगर से कुछ दूर पहले कोढ़ा गांव के निकट पहुंचे थे कि हाईवे पार कर रहे नीलगाय से टकरा गए। नीलगाय से टक्कर होते ही दोनो सड़क पर गिर पड़े। पत्नी निर्जला का एक हाथ प्रâेक्चर हो गया वही दिनेश को गंभीर चोटें आई। आस-पास के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से देर रात सीएचसी भेजवाया जहां चिकत्सक ने दोनो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
नील गाय की टक्कर से दंपत्ति घायल

Previous article
Next article

