Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरदो गांव में हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत

दो गांव में हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर तथा हुसेपुर गावो में रात को चोर घर मे घुसकर लगभग दो लाख के गहने तथा नगदी उठा ले गए। उक्त दोनों घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी पप्पू प्रजापति रात की पत्नी एक कमरे में सो रही थी। घर के पिछले हिस्से से चोर घर मे घुस गए। चोर जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसे बाहर से कुंडी लगाकर बन्द कर दिया। उसके बाद दूसरे कमरे में रखी अटैची आदि को तोड़कर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन, झुमका, अंगूठी, कंगन, नथिया, पायल, करधन, साड़ी आदि उठा के गए। सुबह जब महिला उठकर दरवाजा खोलने लगी तब दरवाजा बाहर से बन्द था। उसने शोर मचाया तो जब घर के सदस्य अंदर आने के लिए बाहर का दरवाजा खोलने लगे तो वह अंदर से बन्द था। किसी प्रकार वे अन्दर आकर दरवाजे को खोले। अंदर की स्थिति देखकर उनको झटका लग गया। वहाँ पर दूसरे कमरे से चोर सारा सामान लेकर चले गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। दूसरी घटना जलालपुर के हुसेपुर गांव निवासी वीरेंद्र मिश्र के घर मे चोर छत के रास्ते घर मे घुसकर कमरे में गए। वहां से कुछ सामान उठा के गए।सामान क्या गया इसकी जानकारी वीरेंद्र मिश्रा नही दे सके। क्योंकि वह कमरा उनके भाई का है। वैसे हुसेपुर में यह लगातार दूसरे रात को दूसरी घटना हुई, लोग काफी दहशत में आ गये।