Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:स्वार्थ भाव से जनसेवा को समर्पित है डा.वीरेंद्र यादव

नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा को समर्पित है डा.वीरेंद्र यादव

जौनपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित हेरिटेज हास्पिटल में प्रैक्टिस करने वाले प्रख्यात फिजिशियन डॉ.वीरेंद्र कुमार यादव गांव की माटी से गहरा लगाव रखते हैं। केजीएमयू लखनऊ से चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस व एमडी की उपाधि प्राप्त करंजाकला विकास खण्ड के ग्राम सभा लाडलेपुर (प्यारेपुर) के मूल निवासी डॉ.वीरेंद्र यादव पिछले तीन माह से राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट व हेरिटेज हास्पिटल लखनऊ के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार को गांव आकर नि:स्वार्थ भाव से मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवाएं लिखने के साथ ही उचित परामर्श देते हैं। सरल व मिलनसार स्वभाव के डॉ.वीरेंद्र यादव उच्च शिक्षा के दौरान से ही महानगर में रहने के बावजूद ठेठ गंवई अंदाज में पूरे अपनत्व के साथ हर आयु वर्ग के मरीजों से उनकी समस्या पूछते हैं। तो उनकी बीमारी में मानसिक रूप से वैसे ही आधी राहत मिल जाती है। परीक्षण के बाद ऐसी कारगर दवाएं लिखते हैं, जो उसकी जेब पर अधिक भार नहीं डालती। तीन माह में ही डा. वीरेंद्र यादव ने गृह जिले में भी काफी ख्याति बटोर ली है। रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगती है। देर शाम तक वह मरीजों को देखने के बाद वापस लखनऊ चले जाते हैं। उनके उपचार से स्वास्थ्य लाभ पाने वाले मरीज स्वयं कहते हैं, डॉ.वीरेंद्र यादव जैसे चिकित्सकों के कारण उन्हें भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है।