Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क दवा वितरित कर पशुपालकों को किया गया जागरूक

नि:शुल्क दवा वितरित कर पशुपालकों को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर बुधवार को पशुपालकों में नि:शुल्क दवा वितरित कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया गया। जिसके लिए पशुपालकों ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।

बुधवार को क्षेत्र के उक्त पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल के नेतृत्व में एक फार्मा कम्पनी द्वारा पशुपालकों के बीच में लीवर और कृमिनाशक सम्बन्धी दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। तत्पश्चात डाक्टर पालीवाल द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशुओं में दवाओं के प्रयोग और खानपान पर प्रकाश डाला गया जिसके लिए पशुपालकों ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया। इस दौरान पशु मित्र श्रीपाल यादव व पशुपालकों में लालचंद यादव, राहुल यादव, गायत्री देवी, सत्य प्रकाश व कृष्णा प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे।