― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के सुंगुलपुर स्थित सृजन संस्था द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सृजन विशेष विद्यालय और गीता प्ले स्कूल के बच्चों के साथ-साथ आम लोगो का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको मु़फ्त दवा भी दिया गया। संस्था के निदेशक डॉ. संजय मिश्रा द्वारा इस शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में उपस्थित करीब 250 लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा प्रदान की गई। इस शिविर में डॉ. विपुल सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अवनीश कुमार सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल सिंह (दन्त रोग विशेषज्ञ), डॉ. डीके सिंह (मानसिक रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का मुफ्त इलाज एवं दवाओं का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभांरभ ललित कुमार, मैनेजर सृजन संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सम्बोधन सरिता जैसवार एवं धन्यवाद ज्ञापन सोनी यादव समन्वयक सृजन संस्था ने किया। इस मौके पर अनामिका सिंह, सुमन देवी, पूजा मिश्रा, आरती कन्नौजिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share Now...