Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिवार्चन अधिकारी के न पहुँचने से मतदाता सूची का नही हुआ प्रदर्शन

निवार्चन अधिकारी के न पहुँचने से मतदाता सूची का नही हुआ प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी संघ नौपेड़वा पर शुक्रवार को निर्धारित समय पर निवार्चन अधिकारी के न पहुँचने से मतदाता सूची का प्रदर्शन नही हो सका। 5 बजे समयावधि खत्म होने पर सचिव ने जिला सहायक सहकारी निवार्चन अधिकारी जौनपुर को लिखित सूचना भेज दिया। सचिव वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सहकारी संघ नौपेड़वा की चुनाव प्रकिया चल रही है। जिसमें बीते 22मार्च को अन्तिम मतदाता सूची जारी किया गया था। 23 मार्च को साधन सहकारी समिति कर्तिहा निवार्चन अन्तिम मतदाता सूची पर दो मतदाता पर आपत्ति जताई गयी थी। शुक्रवार को सुबह 10 से 3 बजे तक निवार्चन अधिकारी बदलापुर बीडीओ रतनपाल सिंह को प्राप्त आपत्ति का निस्तारण करना था, परन्तु शाम 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन नही हो सका।