Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरनिर्वाचन की तैयारी बैठक सम्पन्न

निर्वाचन की तैयारी बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियो के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सौपे गए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं गंभीरता से करें। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त बूथों की बिल्डिंग के बाहर एवं अन्दर वाल पेंटिंग शीघ्र पूर्ण कराया जाए और फार्म-6 के प्राप्त आवेदन को निस्तारित कराया जाए, सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों को समयावधि में निस्तारित कराएं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों का डाटाबेस, समस्त बूथों पर आवश्यक सुविधाएं, निर्वाचन सामग्री, पार्टी रवानगी स्थलों पर की जाने वाली तैयारियां, कार्मिकों का प्रशिक्षण, रेंडमाइजेशन की तैयारी, कार्मिकों के बेहतर ट्रेनिंग की व्यवस्था, प्रशिक्षण ड्यूटी में लगे कार्मिकों के मतदान की व्यवस्था, मतगणना की कार्य योजना, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बूथों पर की जाने वाली व्यवस्था, शांति व्यवस्था, नामांकन स्थलों, पार्टी रवानगी, अति संवेदनसील बूथों, 85वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को 12-डी फार्म वितरित कराये जाने सहित निर्वाचन के दृष्टिगत समुचित वाहनों का प्रबंध, निर्वाचन लेखन सामग्री आदि की समीक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा.राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अन्य संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।