Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनिर्माण के बाद खुली छोड़ी नाली, बनी परेशानी का सबब

निर्माण के बाद खुली छोड़ी नाली, बनी परेशानी का सबब

जौनपुर धारा,सिंगरामऊ। स्थानीय क्षेत्र के बछुआर गांव रहवासी निर्माण के बाद खुली नाली के चलते परेशानी झेल रहे हैं। 6माह से नाली निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसे अब तक कवर नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। 200 मीटर के लगभग दोनों साइड बनी नाली लापरवाही के कारण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ग्रामीण महादेव, रामरक्षा, नरसिंह तिवारी, बजरंगी ने बताया सड़क के बीचों बीच नाली का निर्माण कर दिया गया है और नाली खुली छोड़ दी गई है जो कि किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। बीडीओ सहित अन्य अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हो सकी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शीघ्र नाली को ढकने की मांग की। इस रास्ते से रोजाना लोगों को काफी बड़ी समस्या का सामना हर रोज करना पड़ रहा है। मगर अभी तक किसी ने इसकी सुध नही ली है।