Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण के दौरान त्रिलोचन महादेव में गन्दगी देख भड़के जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान त्रिलोचन महादेव में गन्दगी देख भड़के जिलाधिकारी

  • डीएम-एसपी ने दिऐ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने त्रिलोचन महादेव धाम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम व एसपी को मालूम हुआ कि सावन में अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना रहती है। जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा मन्दिर परिसर में तैनात कर्मचारी/अधिकारी सामंजस्य बनाकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे ताकि जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए आये श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए। सी.सी.टी.वी सक्रिय रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा दर्शनार्थियों के आवागमन में कोई दिक्कत न होने पाये, इसके लिये आवश्यक जगहों पर बैरियर लगाने की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि मंदिर के पीछे के इंटरलॉकिंग को जल्द से जल्द ठीक कराये। मंदिर परिसर में साफ-सफाई न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सफाई कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित दिया। डीएम ने उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश के साथ अन्य व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा को निर्देश दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर कैंपस के अंदर एवं बाहर व्यापक निगरानी रखें और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।