Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरनिरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति

जौनपुर। जनपद के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रादेशिक निरंकारी संत समागम ने मानव एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश दिया। कानपुर के रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी परिसर में आयोजित इस भव्य समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वचन प्रमुख आकर्षण रहे। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलना ही जीवन को सार्थक बनाता है। मानव जीवन का उद्देश्य दया, करुणा, सहनशीलता और विनम्रता जैसे गुणों को अपनाना है। कार्यक्रम में निरंकारी यूथ फोरम द्वारा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही  ‘छ: तत्वÓ विषय पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक जीवनशैली का संदेश दिया गया। जौनपुर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समागम को सफल बनाया। समागम का समापन मानवता, एकता और प्रेम के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ, जिससे सभी श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार हुआ।