― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनियमित करें सूर्य-नमस्कार

नियमित करें सूर्य-नमस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के पंचम दिवस पर लोहिया पार्क में रोगानुसार और अवस्थानुसार विभिन्न प्रकार के आसन, व्यायाम, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगिंग जांगिग के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की सूर्य-नमस्कार आसनों का एक ऐसा समूह है, जिसके अभ्यास से शरीर के सभी तंत्र एक साथ प्रभावित होते हैं। डायबिटीज, कब्ज़ और मोटापा जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सूर्य-नमस्कार का अभ्यास बेहद लाभकारी होता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ.कमल और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुजीत श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि ग़लत खान-पान और अनियमित दिनचर्या के कारण ही लाइफस्टाइल डिसीज का प्रसार बहुत ही तीव्रता के साथ बढ़ रहा है। इसलिए अपनी आहारचर्या और दिनचर्या को संतुलित करके स्वयं और परिवार को पूर्णतः स्वस्थ रखा जा सकता है।

Share Now...