― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु डीएम की समीक्षा

निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु डीएम की समीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह नवम्बर 2023 से दिसम्बर 2023 तथा द्वितीय चरण जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने के निर्देश के सम्बन्ध में जिला स्तर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक जनसुनवाई कक्ष में सोमवार देर सायं सम्पन्न हुई। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बैठक में शासन एवं आयुक्त द्वारा निर्गत उपरोक्त आदेश के प्राविधानों से समिति को विस्तार से अवगत कराया गया। जनपद के नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में 392089 उज्ज्वला कनेक्शन निर्गत है, जिनमें से 350695 लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक है तथा अवशेष 41394 लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार लिंक कराने की कार्यवाही की जा रही है। निःशुल्क गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न कार्यवाही की जानी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ही निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किया जाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वही लाभार्थी उक्त योजना के पात्र होगें जिनके बैक खाते से आधार लिंक/आधार प्रमाणीकरण होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निर्गत होने वाले डीबीसी पर उक्त योजना लागू नहीं होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 14.2 किग्रा.के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डरों की सुविधा अनुमन्य होगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत 350695 एसीटीसी लाभार्थियों में से 100169 लाभार्थी, जिनका आधार प्रमाणन होना पाया गया है, उन्हीं लाभार्थियों को सर्वप्रथम योजना का लाभ दिया जायेगा तथा उक्त लाभार्थियों के आधार प्रमाणित खातों में सब्सिडी स्थानान्तरित करने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व ऑयल कम्पनियों का होगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि तीनों ऑयल कम्पनी अपने गैस एजेन्सी के शोरूम, गोदाम, तहसील एवं ब्लॉक पर लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण हेतु अपनी यूनिट स्थापित कराते हुए अवशेष लाभार्थियों का प्रमाणीकरण सुनिश्चित करायें। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, ऑयल कम्पनी के अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर एवं वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान उपस्थित रहें।

Share Now...