Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनाली विवाद में मारपीट, तीन महिला समेत सात का चालान

नाली विवाद में मारपीट, तीन महिला समेत सात का चालान

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुसैनाबाद गांव मे गुरुवार की रात नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव मे नाली और रास्ते को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो से उक्त गांव निवासी विरेन्द्र यादव, अनीता देवी, शाह मोहम्मद, मुनीश, नजीम, रुबी व गुलशन बानो को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में पाबंद कर चालान भेज दिया।