जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के महाराजगंज थाना अंतर्गत बरहुपुर गांव में नाली खोदने से मना करने पर विपक्षियों ने अधेड़ की पिटाई कर दिया। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बरहुपुर गांव निवासी संतोष चौबे पुत्र विजय बहादुर चौबे ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही स्वतंत्र कुमार पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, शिवम पाण्डेय पुत्रगण पन्नालाल पाण्डेय, सपना पांडे पुत्री स्वतंत्र पाण्डेय, धर्मेंद्र चौबे पुत्र स्व.लाल बहादुर चौबे के द्वारा हमारे घर के बगल नाली जबरदस्ती खोद रहे थे। मना करने पर उक्त सभी लोग गाली-गलौज देते हुए लात, घुसा व लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर उसकी पत्नी बचाने आई तो इन लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना अध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
नाली खोदने से मना करने पर अधेड़ की पिटाई



