Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनामांकन कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नामांकन कक्षो का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि समय से वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रकार की तैयारी समय से पहले पूर्ण कर ली जाए। ताकि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार का समस्या का सामना न करना पड़े। जनपद-जौनपुर में स्थित 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट एवं 74-मछलीशहर (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी(भू-राजस्व) जौनपुर कोर्ट नं.14 में किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।