― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने बीएलओ को किया प्रेरित

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने बीएलओ को किया प्रेरित

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने बीएलओ को प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में जौनपुर सदर, मल्हनी व जफराबाद विधानसभा की बीएलओ के साथ बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने प्रेरित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर अब तक बीएलओ का कार्य सराहनीय रहा है। लेकिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अब बीएलओ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, इसलिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरुकता के अभियान संचालित करें। इसमें स्थानीय विद्यालयों का सहयोग भी ले। क्षेत्रवासियों को आगामी 25 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे संघन स्वीप गतिविधिया संचालित करें। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें तथा ’घर आजा परदेसी’ कार्यक्रम के तहत जो मतदाता किन्हीं कारणों से गांव से बाहर है उन्हें मतदान हेतु आमंत्रण पत्र व्हाट्सअप करें और उनसे वॉयस या विडियो काल करके बात करते हुए उन्हें 25 मई को आकर मतदान करने के लिए आग्रह करें तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद माेहम्मद मुस्तफा, तहसीलदार सदर आदि सहित सदर, मल्हनी, जफराबाद के बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Share Now...