Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रितिक शर्मा गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रितिक शर्मा गिरफ्तार

जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर बरईपार-मछलीशहर रोड स्थित पुल के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। थाना तेजीबाजार पर दर्ज मुकदमा संख्या 62/2025 धारा 84/137(2)/64 बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट में आरोपी रितिक शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी नेवढ़िया, थाना तेजीबाजार, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरईपार-मछलीशहर रोड के पुल के पास मौजूद है, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।