Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरभैंस बांधने के विवाद में वृद्धा की हत्या, तीन महिलाएं गिरफ्तार

भैंस बांधने के विवाद में वृद्धा की हत्या, तीन महिलाएं गिरफ्तार

जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में शनिवार की शाम मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें पड़ोस की तीन महिलाओं ने 70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका के बेटे राजकुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों कमला पत्नी रामजी, मेनका पत्नी स्व.विनोद और प्रियंका पत्नी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पवारा पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने तहरीर में बताया कि 1दिसंबर की रात लगभग आठ बजे भैंस बांधने को लेकर शुरू हुए विवाद में विपक्षी महिलाओं ने मिलकर उसकी मां फूला देवी को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल फूला देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।