जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को नाजायज असलहे व जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया। उक्त कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाजायज असलहे व एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तारी के बाद किया गया। स्थनीय पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी, कि उसी दौरान चन्दौली जनपद के कन्दवा थाना क्षेत्र का अदसण गांव निवासी रजनीश सिंह ऊर्फ बचनू पुत्र स्व रामानंद एक अदद 315 बोर के नाजायज असलहा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेद्र कुमार दूबे और हमराहियों में हेडकान्सटेबल अंगद सिंह और कान्सटेबल रोहित साहू शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नाजायज असलहे के साथ युवक धराया, हुआ चालान

Previous article

