जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शारदा सहायक खण्ड 39सोंहासा में नहर कटने से कई बीधा गेहूं की $फसल जलमग्न हो गई, जिससे सैकड़ों किसानों की लाखों की फसल बर्बाद हो गई है। बुधवार की बीती रात को शारदा सहायक खण्ड 39 से निकली नहर सोंहासा में अचानक कट गई, जिससे आधा दर्जन किसानों का खेत जलमग्न हो गया। गांव के लाखों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। गुरुवार की सुबह जब किसानों ने अपने खेतों को देखा तो खेत पानी से भरा हुआ था। नुकसान देखकर उनके माथे पर पसीना आ गया। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के जेई रवि सिंह को दी। गांव के लोगों का आरोप है कि जेई ने कहा कि नहर कट गई है तो हम क्या करें। किसान जवाब सुनकर नहर को बांधने में जुट गए, और किसी तरीके से नहर को बांधा गया। नहर कटने से बृजलाल पटेल ढाई बीघा, लवकुश पटेल 15 बिस्सा, रवि कुमार एक बीघा व निर्मला देवी 15बिस्सा, त्रिपुरारी शंकर पटेल 6बींधा समेत कई किसानों की फसल बर्बाद होने से लाखों का नुकसान हो गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नहर कटने से बर्बाद हो गये लाखों की फसल, किसान परेशान


