Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजननशे में धुत तारक मेहता की बबीता जी, सड़कों पर लड़खड़ाती नजर...

नशे में धुत तारक मेहता की बबीता जी, सड़कों पर लड़खड़ाती नजर आईं एक्ट्रेस

नशे में धुत तारक मेहता की बबीता जी, सड़कों पर लड़खड़ाती नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई आई टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गई हैं। मुनमुन दत्ता जितना प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुनमुन दत्ता एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में मुनमुन दत्ता नशे में धुत सड़कों पर लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी को अभी हाल ही में देर रात पार्टी के बाद स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस की टेढ़ी-मेढ़ी चाल देखकर लोग दंग रह गए हैं। मुनमुन दत्ता को देखकर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस नशे में पूरी तरह धुत हैं और उन से चला नहीं जा रहा है। मुनमुन दत्ता को जो वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की लॉन्ग वन पीस ड्रेस पहन रखी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन कर रखा है और उन्होंने हाई हील्स भी कैरी किए हुए हैं। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हद से ज्यादा एक्ट्रेस ने ड्रिंक कर ली है। जिसके चलते उन से चला भी नहीं जा रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ज्यादा पी ली है बबीता जी ने।’वहीं दूसरे ने लिखा, ‘नशा हो गया है उसे ज्यादा।’ इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।