Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशा मुक्ति अभियान चलाव्ाâर लोगों को किया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान चलाव्ाâर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जीआरपी द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में परिवार से करो प्यार, नशे को करो इनकार, नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया तथा लोगों को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस व आरपीएफ द्वारा यात्रियों में एवं आम जनमानस में प्लेटफार्म  परिसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। आरपीएफ द्वारा यात्रियों एवं आम जनमानस में प्लेटफार्म और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में लोगों को नशा मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया गया और नशे से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत लोगों को नशा करने के उपरांत होने वाले लाइलाज बीमारियों से भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएचओ भगवान राम, एसआई राम कुमार व समस्त अधिकारी कर्मचारीगण व आरपीएफ के एसआई कैलाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।