― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरल विवाह प्रकल्प सेवा भारत विकास परिषद का संकल्प : शिव कुमार

सरल विवाह प्रकल्प सेवा भारत विकास परिषद का संकल्प : शिव कुमार

  • निर्धन कन्या की शादी के लिए दी उपहार सामग्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिंदू धर्म के 16 प्रमुख संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार विवाह है। समाज के निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह भारत विकास परिषद सरल विवाह प्रकल्प के अन्तर्गत जरुरत मंद परिवार की बिटिया की शादी के लिए अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता एवं प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरि के नेतृत्व में शादी में व्यय होने वाली धनराशि एवं आवश्यक सामग्री को परिषद् परिवार के सहयोग से बिटिया की शादी की पूर्व संध्या पर उसकी बड़ी बहन को उपहार स्वरूप दिया गया। बिटिया की शादी में डबल बेड गद्दा, तकिया, चादर, बेडसीट, सिंगारदान, आलमारी, अटैची, फरार्टा, दो घड़ी, 4 सेट साड़ी, कुर्सी टेबल, डिनर सेट, मेकअप सामान, कुकर, आयरन, बिछिया, वाटर कूलर, गले का सेट, बाल्टी, दीवार घड़ी इत्यादि गृहस्थी के सामानों के साथ नकद रूपया 5100  दिया गया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, श्वेता अग्रहरि, डाक्टर गौरव प्रकाश मौर्य, विक्रम गुप्ता, सत्येन्द्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Share Now...