― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं को लोगों के बीच करें साझा :...

सरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं को लोगों के बीच करें साझा : अन्नपूर्णा देवी

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं राज्यमंत्री का स्वागत समारोह, हॉस्पिटल में मरीजों से मिलकर जाना हाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीशचंद्र यादव का कुत्तूपुर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान दोनो मंत्रियों ने हॉस्पिटल में मरीजों से मिलकर हाल भी जाना और स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था पर खुशी जताई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद यादव का लक्ष्मी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. संदीप मौर्य व डा. चन्द्रकला मौर्य ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना और डॉक्टरों द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवा से खुशी जाहिर करते हुए सराहना की। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओ पर लोगो को जागरूक करें। धरती का दूसरा भगवान चिकित्सक होता है, उसे अपने निष्ठा से चिकित्सा सेवा देनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह खर्चू, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ. हस्सान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने किया।

Share Now...