जौनपुर धारा, जौनपुर। जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई जिसमें थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बच्चों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाते हुए बताया कि हमें नशे से दूर रख कर अपने जीवन को खुशहाल बनाने की आवश्यकता है। हमें दूसरों को भी यह गलत आदतों से दूर रहने की सलाह देने की जरूरत है। बच्चों के द्वारा अपराध नियंत्रण के बारे में भी अनेक प्रश्न किए गए। थानाध्यक्ष ने अपराध एवं अपराधियो को होने वाली सजाओं के बारे में विधिवत समझाया और बच्चों से अपील करते हुए बताया कि आप उन बुराइयों से दूर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश तिवारी ने भी बच्चों से नशा मुक्ति हेतु अपील की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा किरण उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक श्वेता सिंह, प्रीती सिंह, पीसी मिश्रा, नीरज आदि अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
नशा मुक्त भारत अभियान में बच्चों को दिलाई गई शपथ



