Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गयी शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गयी शपथ

  • कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के सभागार में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
  • पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के भरोसे पर खरा उतरने का लिया संकल्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी रामफेर उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा व महामंत्री लाल बहादुर यादव समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई मुख्य अतिथि कन्हैया लाल श्रीवास्तव रहे तथा दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। समारोह में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने वाले अधिकारियों और सहकर्मियों को धन्यवाद दिया गया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए अधिवक्ताओं के हित और सम्मान के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस तरह से उन पर विश्वास जताते हुए विजयी बनाया है, मैं उनके इस भरोसे का हमेशा ख्याल रखूंगा। मंत्री लाल बहादुर यादव ने कहा बार-बेंच के संबंधों को मधुर बनाते हुए अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि यह संघ सभी का है। इसलिए कोई भी कार्य सभी अधिवक्ताओं की सहमति के आधार पर ही किया जाएगा। समारोह में अध्यक्ष और मंत्री के अलावा उपाध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता, महामंत्री लाल बहादुर यादव, संयुक्त मंत्री सेमारू राम प्रजापति, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश पाल, लेखा निरीक्षक शिव शंकर श्रीवास्तव व वरिष्ठ सदस्य उमानाथ यादव, धीरज कुमार सिंह, प्रदीप यादव विशाल सिंह व कनिष्ठ सदस्य अजय कुमार प्रजापति, उग्रसेन यादव, भुवनेश कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, सजल कुमार विश्वकर्मा, हरकेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जगत नारायण तिवारी, निवर्तमान मंत्री आनंद मिश्र व पूर्व महामंत्री जयंती प्रसाद मिश्र, जीवन शंकर श्रीवास्तव, रविंद्र नारायण सिंह, बृजेश कुमार यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता फूल चंद्र तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सहित तमाम पूर्व पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।