Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव में रविवार की शाम रास्ते व नाली के विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल महिला का इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। बता दें कि गांव के राम नारायन यादव व बजरंगी के बीच घर के पास रास्ते व नाली को लेकर गत तीन साल से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होते होते मारपीट होने लगी जिसमें बजरंगी के पक्ष से हमलावरों ने लाठी, डण्डे व फावड़ा से मारपीट कर दूसरे पक्ष के अंकित, अमन व उनकी मां हीरावती देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को इलाज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हीरावती देवी को ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गयी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें गिरफ्तारी भी हुई है, अब मौत के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।