Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररिटायर आईएएस की हार्ट अटैक से मौत

रिटायर आईएएस की हार्ट अटैक से मौत

  • शिक्षण संस्थानों में किया गया शोकावकाश

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी पूर्व आईएएस गंगादीन यादव की हार्ट अटैक से उनके लखनऊ आवास पर मौत हो गयी। जमालपुर गांव में जन्मे गंगादीन यादव पीसीएस से आईएएस पर प्रमोट होकर सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरूआत गांव के प्राथमिक विद्यालय से की थी। बुधवार की शाम को उन्होंने गोमती नगर में अपने आवास पर कहीं जाने के लिए जैसे ही लिफ्ट की बटन दबाया की अचानक उनको हार्ट अटैक आ गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। परिवार के लोगों ने उन्हें बगल स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। गुरुवार को बीएम मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल, राजेंद्र पब्लिक स्कूल व भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर में शोक मनाया गया व बच्चों का पठन-पाठन कार्य बंद रहा। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। बैकुंठ धाम लखनऊ में उनके पुत्र शाश्वत ने मुखाग्नि दी।