― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरनव प्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

नव प्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

  • माला माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की गयी कामना
  • विद्यालय परिसर में हुआ भजन-कीर्तन व पूजन, अभिभावकों में दिखा उत्साह

जौनपुर धारा, जौनपुर। होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर में नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा व शिक्षकों ने छात्र/छात्राओं को नए सत्र पर माला माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में नये सत्र पर भजन-कीर्तन व पूजन भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय खुलते ही नये सत्र के शुभारम्भ पर विद्यालय के शिक्षकों ने प्रवेश लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं का स्वागत गले में माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर उज्जवल भविष्य की कामना कर  किया। इससे छात्र व अभिभावक अभिभूत हो गये। प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा ने संस्थापक की प्राfतमा पर माल्यार्पण करने के बाद बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के छात्र/छात्राओं का नए सत्र का प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है। अभिभावकों से अपने बच्चों का अविलम्ब पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर डा. देवेन्द्र नाथ दीक्षित, राजेश कुमार, धर्म चंद्र गुप्ता, आशुतोष सिंह, चंद्र सेन सिंह, हरीश कुमार यादव, अर्चना, सन्तोष सिंह, रमाकान्त यादव, आलोक सिंह, अनिल सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...