जौनपुर धारा,बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार में एक डांस कार्यक्रम के दौरान युवक द्वारा की गई। फायरिंग का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक नर्तकी के साथ डांस करते समय असलहा लहराते और हवा में गोली चलाते हुए साफ देखा जा सकता है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नूर आलम के रूप में हुई है, जो सुजानगंज थाना क्षेत्र के हटिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। महराजगंज पुलिस का कहना है कि संबंधित युवक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नर्तकी के साथ डांस करते युवक ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

Previous article
Next article

