जौनपुर धारा, केराकत। दीपावली की धूम देश भर में बड़े ही हर्ष के साथ मनाई जाती है लोगो को मिठाई व तोहफा भी दिया जाता है। इसी कड़ी में केराकत नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी और समस्त सफाई कर्मचारियों को मिष्ठान, कपड़ा व गिफ्ट भेट कर दीपावली की बधाई दी। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू जायसवाल ने कर्मचारियों के सम्मान में कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी ही नगर की नीव हैं और सफाई कर्मचारी हमारी रीण हैं। ये कर्मचारी ही नगर पंचायत के असली हीरो हैं और इनको सम्मान देने में मुझे अपार खुशी व गौरवान्वित महसूस होता है। इस अवसर पर बड़े बाबू अजय निषाद, अमित साहनी, रंजीत, मिश्रा, मुमताज, सच्चेलाल, असलम, मुनिल, विनोद सहित समस्त कर्मचारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
नपं कार्यालय के कर्मचारियों को दीपावली का दिया गया तोहफा

Previous article
Next article

