Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरनगर में आवारा पागल कुत्तों का खौफ

नगर में आवारा पागल कुत्तों का खौफ

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। सप्ताह भर में दर्जनों लोग शिकार हो चुके हैं। भय इस कदर व्याप्त है कि बच्चे तो बच्चे जवान रात में अकेले जाने से कतराते है।

बताया जाता है कि नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय धीरज अग्रहरि, 45 वर्षीय राजेंद्र अग्रहरि, 55 वर्षीय मेवालाल, 25 वर्षीय संतोष एक ही दिन शिकार बन बैठे। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने निजी चिकित्सालयों में इलाज कराया। तीन मासूमों को आजमगढ़ रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान के बाहर कुत्ते ने शिकार बना लिया। वहीं एराकियाना मोहल्ले में दिनेश कुमार, रईस अहमद को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। बुधवार को नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी पंचम लाल मेनरोड निवासी राजेंद्र कुमार एवं भटियारीसराय निवासी समीर को भी कुत्ते ने शिकार बना डाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट गिरीश चन्द्र यादव के मुताबिक एक सप्ताह में नगर के कुल बीस व्यक्ति शिकार हो चुके हैं। सभी का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया।