Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक श्रृंगार महोत्सव

धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक श्रृंगार महोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कस्बे के सरायबीरु चौराहे के पास स्थित जय पहलवान बाबा मंदिर का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर विग्रह सहित पूरे मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। महोत्सव का आरम्भ रामायण पाठ से हुआ। तत्पश्चात विशेष आरती की गई। दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपना यथोचित योगदान दिया। शाम को भव्य भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य वंदना सरोज के प्रतिनिधि पप्पू सरोज, सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। महोत्सव को सफल बनाने में अजय सोनकर, दिलीप सोनकर, मकालू सोनकर, श्यामजी प्रजापति, विजय सोनकर, प्रदीप सोनकर, नितिन सोनकर आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।