जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति बाबा की पालकी शाम 7 बजे गाजे-बाजे घोड़े हाथी के साथ मंदिर प्रांगण से निकलकर गायत्री माता मंदिर तक जाएगी तदुपरांत वहां आरती के पश्चात वापस मंदिर परिसर में बाबा की पालकी आएगी। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दी गई है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
धूमधाम से मनाया जाएगा साईं बाबा का स्थापना दिवस

Previous article


