Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। करंजाकला ब्लाक के तियरी प्रेमापुर स्थित आरके आदर्श हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मेधावी बच्चों को मेडल व अवार्ड देकर पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन प्रधानाचार्य मायाकांत यादव ने किया। प्रबंधक रामकरन यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राहुल त्रिपाठी, घनश्याम यादव, विजय प्रताप यादव, संतोष यादव, धर्मेन्द्र सेठ, रामआसरे विश्वकर्मा, आरपी पाल, मनोज, कृष्णकांत, अच्छेलाल, लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित रहे।