जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से एक पति पत्नी को मार कर शरीर के कई भागों में गंभीर चोट पहुंचाई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए उनको वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद वे पुन: थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पति-पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मारने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसे छोड़ दिया घटना के विषय में आपको बताते चलें टेकारी गांव निवासी पति शैलेंद्र यादव व पत्नी सुनीता से गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वह धार-दार हथियार से पतीपत्नी के सर में वार करते हुए शरीर के कई भागों में वार कर दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए जख्मी हालत में पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
धारदार हथियार से पति-पत्नी को मारकर किया घायल

Previous article

