Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चौकिया मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि आजकल 51 कुंटल 20 किलो धान की खरीद की गई। उन्होंने पूर्व में धान विक्रेताओं को फोन कर पूछा कि उनका भुगतान हुआ है कि नहीं जिस पर किसान लवटन राम एवं रमेश चंद्र मौर्य द्वारा बताया गया कि समय से भुगतान हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं की उपस्थिति में धान का वजन कराते हुए तौल के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओं को निर्देशित किया कि धान का नियमित रूप से उठान कराया जाय। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी असजद अंसारी को निर्देशित किया कि किसानों के लिए बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यस्था रहे उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।