Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधनतेरस व दीपावली के लिये सज गई दुकानें

धनतेरस व दीपावली के लिये सज गई दुकानें

खरीददारों की उमड़ रही भीड़, रंग बिरंगी चीजों से पटा बाजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए कम समय बचा है लेकिन दुकानें सज चुकी हैं। बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ चुकी है। रंग-बिरंगी बल्ब से लेकर मिट्टी के दीए से बाजार पट गया है। रंग-बिरंगी झालरों से पूरा बाजार जगमग हो रहा है। दीपावली पर्व को लेकर मिठाई और पकवान की दुकानें भी सज चुकी हैं।  दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में अच्छी-खासी चहलपहल देखने को मिल रही है। शाम होती ही बाजार ग्राहकों से भर जा रहे हैं। रंग-बिरंगे बल्ब से लेकर मिट्टी के दीए से बाजार पट गया है। रंग-बिरंगी झालरों 50 से लेकर 500 तक में उपलब्ध है। घूमने वाले रंगीन बल्ब की भी खूब मांग है। मिट्टी के दीए व अन्य सामान खरीदने के लिए भी लोग जुट रहे हैं। बाजार में मिट्टी का दिया 50 से 100  रुपये सैंकड़ा बिक रहा है। कुल्हिया, चुकिया, ढक्कन आदि का मूल्य बडा छोटा के आधार पर है। कपड़े और ज्वेलरी दुकान में भी सभी तरह के आकर्षक आइटम भर गए हैं। ज्वैलरी की दुकानों में खरीदार ऑर्डर देने आ रहे हैं। धनतेरस-दीपावली पर्व के मद्देनजर कई आकर्षक आइटम बनाए जा रहे हैं। लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति के साथ-साथ विक्टोरिया सिक्के की उपलब्धता रखी गई है। चांदी का विक्टोरिया सिक्का 1100 से 1000 रुपये तक है। दीपावली पर्व को लेकर मिठाई दुकानदारों में भी तैयारी तेज कर दी है। स्टेशन एरिया में वृंदावन स्वीट्स हाउस के संचालक बड़े शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के आइटम बनाए जा रहे हैं। काजू बर्फी, काजू, गजक, काजू और केसर आदि पांच प्रकार की बर्फी बनाई गई है। खोवा व छेना की मिठाई भी सौ-सौ किलो बनाया जाएगा। लड्डू-मुख्दल भी दो क्विंटल बनेगा।   काजू के साथ खोवा-छेना की मिठाई का आइटम भी बढ़ाया गया है। लड्डू गाजा की भी व्यवस्था होगी।