- सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के चक गोपालपुर का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार को सुबह जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट में कुल्हाड़ी ईट-पत्थर, लाठी-डंडे चले जिसमें चार लोग गंभीररूप से घायल पुलिस ने उपचार के लिए चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गई।जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चक गोपालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव 50 वर्ष पुत्र स्व रामदुलार यादव जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने बृहस्पतिवार की सुबह हमला बोलकर लाठी दांडी एट पत्थर कुल्हाड़ी से वार कर दिए जिसमें पिंकी यादव 25 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश यादव, सूरज यादव 23 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव को जमकर लाठी डंडे की पत्थर कुल्हाड़ी से वार कर दिए जिसमें पिंकी को गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बनी हुई है परिजनों ने उपचार के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर चिकित्सकों ने पिंकी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और बाकी लोगों का उपचार करके छोड़ दिए ओम प्रकाश यादव ने बताया कि ये लोग मनमाड किस्म के हैं। 2 वर्ष पूर्व भी जमीन को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की इसलिए इन लोगों का मन बढ़ गया जिससे आज फिर मारपीट कर लिए।


