Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरदोहरे की दुकानों पर हुई छापेमारी

दोहरे की दुकानों पर हुई छापेमारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार दोपहर नगर की दो सुपारी दोहरे की दुकानों को सील कर दिया है। एक दुकान का सैंपल भी लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह खाद्य विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस को साथ लेकर कोतवाली चौराहे पर स्थित अजय साहू उर्फ़ पप्पू और चहारसू चौराहे पर स्थित स्वादिष्ट सुपारी जिसे पहले दोहरे का नाम दिया जा रहा था। टीम ने दोनों दुकानों पर छापेमारी कर सील कर दिया है। शहर से चौराहे पर स्थित दुकान से सैंपल भी लिया गया है। दूसरी तरफ चर्चा है कि खाद्य विभाग द्वारा इसे बेचने के लिए कुछ दिन और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर लाइसेंस भी जारी किया था। इस बार जो लाइसेंस जारी किया गया है उसमें खाद्य विभाग द्वारा मानक के साथ जीएसटी टैक्स का भी प्रावधान रखा गया है जिसकी जीएसटी उक्त दुकानदारों द्वारा दी जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट की इस छापेमारी के बाद अन्य लाइसेंस धारकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वह अपनी दुकानों को बंद करके फरार हो चुके हैं। छापेमारी के दौरान चहारसू चौराहे पर स्थित स्वादिष्ट सुपारी वाली दुकान से 2 लोगों को और कोतवाली चौराहे पर स्थित दुकान से 1 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।