जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में समाचार पत्रों का वितरण करने वाले दो हाकरों की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं साथियों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि नगर के लाइन बाजार मोहल्ला निवासी आनन्द मोहन गुप्ता(जल्लू) की मौत हो गयी। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रियों सहित भाइयों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां तमाम लोगों की उपस्थिति रही। वहीं नगर के कयामपट्टी उर्फ हरखपुर निवासी फूलचन्द्र मौर्य 53 वर्ष की मौत हो गयी। वह पिछले 25 वर्षों से समाचार पत्र बांटने का काय& करते थे। वह अपने पत्नी के अलावा दो पुत्र एवं एक पुत्री का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष राम सहारे मौर्य, महामंत्री अवधेश मौर्य सहित तमाम संरक्षक एवं पदाधिकारी के अलावा पत्र विक्रेता बंधु उपस्थित होकर नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दिये।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
दो हाकरों की हुई मौत, साथी हुये शोकाकुल
Previous article
Next article

