जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गौरा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त दोनों वारंटी पुराने मुकदमें में काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। कस्बा चौकी इंचार्ज रामजी सैनी अपने हमराहियों के साथ वृहस्पतिवार को सुबह थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सोनू पुत्र अशर्फी व लालचंद पुत्र नंदू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनों के विरुद्ध पुराने मुकदमे में न्यायालय में उपस्थित न होने के वजह से न्यायालय द्वारा वारंट जारी हुआ था जिसका अनुपालन करते हुए पुलिस ने उक्त वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल


