जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के दो युवा होनहारों ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बताते चले कि बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुचौहा गांव के रहने वाले सौरभ पाण्डेय पुत्र जगत नारायण पांडे ने 20वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि ग्राम मीरापुर केवल निवासी विशाल पांडेय ने 286वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।दोनों उम्मीदवारों का चयन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी व लेखा अधिकारी पद पर हुआ है। इनकी इस सफलता से परिवार समेत पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो युवाओं का प्रवर्तन अधिकारी पद पर हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी

Previous article

